ट्रम्प ने भारतीय मूल के नागमलैया की हत्या की निंदा की
Share
अपराधी को कड़ी सजा का एलान
वॉशिंगटन डीसी, 15 सितंबर: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने टेक्सास में भारतीय मूल के चंद्रा नागमलैया की बेरहमी से हत्या की कड़ी निंदा की। ट्रम्प ने कहा कि यह घटना भयानक है और अमेरिका में ऐसा कभी नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि हत्या की घटना 10 सितंबर को डलास में हुई, जब नागमलैया ने वॉशिंग मशीन को लेकर अपने सहकर्मी योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज को मशीन इस्तेमाल न करने के लिए मना किया। विवाद बढ़ने पर मार्टिनेज ने चाकू से हमला कर उनका सिर काट दिया।
ट्रम्प ने कहा कि अपराधी पहले भी बाल यौन शोषण और कार चोरी जैसे मामलों में गिरफ्तार हो चुका था, लेकिन बाइडेन प्रशासन ने उसे रिहा कर दिया था और क्यूबा ने प्रत्यर्पण से इनकार किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध अप्रवासी अपराधियों के प्रति नरमी का समय खत्म हो गया है और अपराधी को फर्स्ट डिग्री हत्या का दोषी ठहराकर कड़ी सजा दी जाएगी।
ट्रम्प ने होमलैंड सिक्योरिटी सचिव क्रिस्टी नोएम, अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी और बॉर्डर जार टॉम होमैन की टीम की सराहना करते हुए कहा कि वे अमेरिका को सुरक्षित बनाने में लगे हैं। घटना के समय नागमलैया की पत्नी और बेटा बाहर आए और रोकने की कोशिश की, लेकिन मार्टिनेज ने उन्हें धक्का देकर हमला जारी रखा। CCTV फुटेज में देखा गया कि अपराधी ने माचेटे से हमला कर चंद्रमलैया का सिर काटा और शव को कूड़ेदान में फेंक दिया।
ट्रम्प ने आश्वासन दिया कि अपराधी अब हिरासत में है और उसे जल्द ही कानून के अनुसार दंडित किया जाएगा।
