LOADING

Type to search

पटवारी 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Local

पटवारी 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Share


डूंगरपुर में एसीबी की कार्रवाई, जमीन से बहन का नाम हटाने के लिए मांगी घूस
उदयपुर, 16 सितम्बर

डूंगरपुर एसीबी टीम ने सागवाड़ा उपखंड क्षेत्र के गामड़ा ब्रामणिया के पटवारी हेमंत बुनकर को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने परिवादी से उसकी बहन का नाम पैतृक जमीन से हटाकर नामांतरण करने की एवज में घूस की मांग की थी।
एसीबी चौकी प्रभारी रतन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि परिवादी ने 27 अगस्त को शिकायत दी थी। रिपोर्ट में उल्लेख था कि गांव गामड़ा ब्रामणिया स्थित पैतृक जमीन पटवार हल्का गामड़ा ब्रामणिया में दर्ज है, जिसमें उसकी बहन का संयुक्त नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है। परिवादी चाहता था कि संयुक्त नाम हटाकर जमीन का नामांतरण केवल उसके और उसकी मां के नाम खोला जाए। इस प्रक्रिया के लिए पटवारी हेमंत बुनकर रिश्वत मांग रहा था।
शिकायत पर एसीबी ने सत्यापन कराया, जो सही पाया गया। इसके बाद मंगलवार को डूंगरपुर एसीबी टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की। आरोपी पटवारी को परिवादी से 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया गया। कार्रवाई एसीबी उपाधीक्षक रतन सिंह के नेतृत्व में सागवाड़ा डाक बंगले में की गई। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई प्रचलित है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *