LOADING

Type to search

गोगुंदा विधायक प्रताप बोले, इलाज के नाम पर कराया जा रहा धर्मांतरण

Local

गोगुंदा विधायक प्रताप बोले, इलाज के नाम पर कराया जा रहा धर्मांतरण

Share

पुलिस ने मरीजों को अस्पताल भेजा

उदयपुर, 16 सितम्बर
गोगुंदा विधायक प्रताप गमेती ने मालवा के मोजरा गांव में एक चर्च के पास घर में इलाज की आड़ में आदिवासियों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। मंगलवार शाम विधायक दौरे पर थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग घर में इलाज के नाम पर धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं। विधायक ने तुरंत बेकरिया थाने के अधिकारियों को सूचना दी।
पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और घर में भर्ती सभी मरीजों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया। अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घर से भारी मात्रा में दवाइयां, उपकरण और अन्य सामग्री जब्त की।
विधायक गमेती ने बताया कि आदिवासी क्षेत्रों में मिशनरी लोग गरीब और असहाय लोगों को गुमराह कर धर्मांतरण करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने मौके से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
इस घटना की संवेदनशीलता बढ़ा देती है कि राजस्थान विधानसभा ने 9 सितंबर 2025 को धर्मांतरण विरोधी बिल पास किया था। राजस्थान विधिविरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2025 के तहत किसी भी तरह के सामूहिक धर्मांतरण पर एक करोड़ रुपए तक का जुर्माना और संबंधित संस्थाओं की संपत्ति को सीज या तोड़ने का प्रावधान है।
विधायक गमेती ने चेताया कि इस तरह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और प्रशासनिक कार्रवाई के माध्यम से धर्मांतरण रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान किया जाएगा, लेकिन किसी के विश्वास को मजबूर कर बदलना कतई स्वीकार्य नहीं है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *