देहरादून में बादल फटने से 13 की मौत, 16 लोग लापता
Share
देहरादून, 16 सितंबर: उत्तराखंड के देहरादून जिले में मंगलवार को बादल फटने के कारण जान-माल का भारी नुकसान हुआ। जिले के विकास नगर में टोंस नदी का पानी अचानक बढ़ गया और मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बह गई, जिसमें 8 लोगों की मौत और 4 लापता हो गए।
मालदेवता में सोंग नदी में भी 5 लोग बह गए, जिनमें से 4 के शव बरामद हुए और 1 लापता है। कालसी में 1 व्यक्ति की मौत हुई। टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास पानी भरने से दुकानें बह गईं और 2 लोग लापता बताए गए हैं।
देहरादून के अलावा नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में भी एक-एक मौत की सूचना मिली है। इस तरह प्रदेश में बारिश और बादल फटने के कारण कुल 15 लोगों की मौत हुई और 16 लोग लापता हैं।
प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य तेज कर दिया है। रेस्क्यू टीमें लापता लोगों की खोज में लगी हैं और प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है और निवासियों से सतर्क रहने का आग्रह किया गया है।
