LOADING

Type to search

पीएम मोदी के जन्मदिन पर उदयपुर में सजी जलसांझी

Local

पीएम मोदी के जन्मदिन पर उदयपुर में सजी जलसांझी

Share

कलाकार ने तिरंगे व भारत नक्शे के साथ दी शुभकामना

उदयपुर, 17 सितम्बर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर उदयपुर के जलसांझी कलाकार राजेश वैष्णव ने अनूठी कलाकृति तैयार की। ओल्ड सिटी स्थित गोवर्धननाथजी मंदिर में उन्होंने भारत का नक्शा, तिरंगा और ‘जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं’ संदेश दर्शाती आकर्षक जलसांझी बनाई।
यह कृति पारंपरिक प्राकृतिक रंगों से तैयार की गई, जिसे बनाने में करीब दस घंटे लगे। झांकी के चारों ओर रंग-बिरंगी गुलाल सजाकर उन्होंने देश की एकता और खुशहाली की कामना की।
श्राद्ध पक्ष की एकादशी से अमावस्या तक मंदिर में जलसांझी की झांकियां सजाने की परंपरा है। बुधवार को एकादशी पर सजी इस विशेष जलसांझी को बड़ी संख्या में कला प्रेमियों व विदेशी पर्यटकों ने देखा और सराहा। उल्लेखनीय है कि राजेश वैष्णव ने वर्ष 2023 में जी-20 समिट के दौरान भी जलसांझी कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत कर ख्याति पाई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *