LOADING

Type to search

कोटा संभाग के तीन युवक चित्तौड़गढ़ में चला रहे थे नकली नोट, पकड़े गए

Local

कोटा संभाग के तीन युवक चित्तौड़गढ़ में चला रहे थे नकली नोट, पकड़े गए

Share

अदालत के आदेश पर भेजा जेल

उदयपुर, 17 सितम्बर
चित्तौड़गढ़ में कोटा संभाग से आए तीन युवकों द्वारा नकली नोट चलाने का मामला सामने आया है। ये युवक देर रात सब्जी मंडी और छोटे दुकानदारों से सामान खरीदकर नकली 500 रुपए के नोट थमा रहे थे। एक महिला सब्जी विक्रेता ने आरोपी को पहचान लिया और स्थानीय लोगों की मदद से पूरा गिरोह पकड़ा गया। बुधवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पकड़े गए आरोपियों में आसिफ अली (27) पुत्र नूर मोहम्मद निवासी झालावाड़, आदिल खान (27) पुत्र अब्दुल गफूर खान निवासी सारोला, झालावाड़ और शाहनवाज खान (27) पुत्र मंसूर अहमद निवासी कैथून, कोटा शामिल हैं। थानाधिकारी तुलसीराम प्रजापत ने बताया कि नकली नोट कहां से लाए गए, इसकी जांच जारी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी केवल छोटे दुकानदारों को ही निशाना बना रहे थे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध नोट या व्यक्ति की तुरंत सूचना पुलिस को दें।
ऐसे हुआ गिरोह का भंडाफोड़
गिरोह का एक सदस्य छोटी खरीदारी कर दुकानदारों को नकली 500 का नोट देकर असली खुले पैसे लेता था। इसी दौरान सब्जी मंडी में महिला विक्रेता ने आरोपी को पहचान लिया और अन्य दुकानदारों को सूचना दी। मामले की जानकारी हिन्दू संगठन से जुड़े धर्मेश भारती तक पहुंची। धर्मेश ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई और एक गुमटी पर सिगरेट खरीदते वक्त आरोपी के पास से नकली नोट बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और युवक को हिरासत में लिया गया।
होटल में छिपकर चला रहे थे धंधा
पुलिस तलाशी में आरोपी के पास से 30 नकली नोट बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपने दो साथियों के नाम भी बताए, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों युवक झालावाड़ और कोटा जिले के रहने वाले हैं और चित्तौड़गढ़ घूमने के बहाने आए थे। वे शहर के एक होटल में ठहरे हुए थे और वहीं से नकली नोट लेकर बाजार में घूमकर उन्हें चलाने की कोशिश कर रहे थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *