LOADING

Type to search

चित्तौड़गढ़ में नकली खल बेचने का भंडाफोड़

Local

चित्तौड़गढ़ में नकली खल बेचने का भंडाफोड़

Share

ट्रेडमार्क का दुरुपयोग, 50 कट्टे जब्त, मामला दर्ज
उदयपुर, 17 सितम्बर

शहर में नकली खल बेचने का मामला सामने आया है। अयोध्यापुरी निवासी रामसहाय मालीवाल, जो “राजाराम ट्रेडर्स” के प्रोप्राइटर और मोहनभोग ट्रेडमार्क खली के अधिकृत विक्रेता हैं, ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
रामसहाय को सूचना मिली थी कि पिकअप गाड़ी में नकली खल लाई जा रही है। जांच करने पर पाया गया कि गाड़ी में करीब 50 कट्टे नकली माल के थे, जो देखने में असली मोहनभोग ब्रांड जैसा दिख रहा था। उन्होंने बताया कि इससे न केवल व्यापार और ब्रांड की साख को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि पशुओं के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
रामसहाय ने स्पष्ट किया कि विरचन्द नरसी कंपनी ने उन्हें चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में ऐसे मामलों की जांच और कार्रवाई के लिए अधिकृत किया है। पिकअप चालक राहुल यादव ने बताया कि उसने यह खल “सिद्धार्थ ट्रेडिंग कंपनी, मावली” से भरी थी और कंपनी मालिक शुभम छाजेड़ के कहने पर चित्तौड़गढ़ में सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर 50 कट्टे खल जब्त कर लिए हैं और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले से किसानों व पशुपालकों को भी सचेत रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *