LOADING

Type to search

संस्था प्रधान और मिड-डे मील प्रभारी निलंबित, कुक–कम–हेल्पर सेवा मुक्त

Local

संस्था प्रधान और मिड-डे मील प्रभारी निलंबित, कुक–कम–हेल्पर सेवा मुक्त

Share

लसाड़िया क्षेत्र में मिड डे मील में छिपकली गिरने से 40 बच्चे बीमार – प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की
उदयपुर, 17 सितम्बर
सलूम्बर जिले की आरणिया ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डाई खेड़ा में मिड-डे मील में छिपकली गिरने से 40 बच्चों की तबीयत खराब होने की घटना के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। जिला कलेक्टर अवधेश मीणा के निर्देश पर संस्था प्रधान गोकुल लाल मीणा और मिड-डे मील प्रभारी गौतम लाल मीणा को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही कुक–कम–हेल्पर सुरेश कुमार और खेमा बाई की सेवा से मुक्त कर दिया गया है।
घटना के बाद तुरंत एसडीएम धर्मेंद्र वर्मा, थाना अधिकारी नीलेश मीणा और जिला शिक्षा अधिकारी महेश चंद्र आमेटा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। चिकित्सा विभाग की टीम ने बच्चों का उपचार किया और खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी। जिला कलेक्टर ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तीन सदस्यीय जांच दल गठित किया है जो तीन दिन में रिपोर्ट सौंपेगा।
ग्रामीणों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा और जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *