दिशा पाटनी के घर फायरिंग के दो बदमाश गाजियाबाद में एनकाउंटर में मारे गए
Share
गाजियाबाद, 17 सितंबर: बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों का गाजियाबाद में एनकाउंटर किया गया। नोएडा STF, CI यूनिट दिल्ली और हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार शाम ट्रॉनिका सिटी एरिया में दोनों बदमाशों को रोकने की कोशिश की। बाइक पर भागते हुए बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हुए और पुलिस की जीप पर भी गोलियां लगीं।
एनकाउंटर में दोनों तरफ से लगभग 25-30 राउंड गोलियां चलीं। पुलिस की फायरिंग से रोहतक के रविंद्र और सोनीपत के अरुण घायल हुए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दोनों बदमाश रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े थे और उन पर एक-एक लाख रुपए का इनाम था।
मौके से ग्लॉक और जिगाना पिस्टल, कारतूस और एक सफेद अपाचे बाइक बरामद हुई। STF ने बताया कि दोनों पेशेवर शूटर थे और CCTV में कैद थे। दिशा पाटनी के घर फायरिंग के समय अरुण सफेद शर्ट और रविंद्र नीली टीशर्ट में था।
गाजियाबाद के एडीसीपी, DCP देहात, एसटीएफ नोएडा और हरियाणा STF के अधिकारी मौके पर मौजूद थे। ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने पुष्टि की कि बदमाशों की पहचान होने के बाद मुठभेड़ की गई और दोनों को अस्पताल में मृत घोषित किया गया।
