LOADING

Type to search

अहमदाबाद में 1 करोड़ की चोरी का आरोपी डूंगरपुर से साधु वेश में गिरफ्तार

Local

अहमदाबाद में 1 करोड़ की चोरी का आरोपी डूंगरपुर से साधु वेश में गिरफ्तार

Share

उदयपुर, 19 सितम्बर: अहमदाबाद के पॉश इलाके में हुई 1 करोड़ रुपए की चोरी का आरोपी डूंगरपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा। आरोपी सोम कमला आंबा बांध के बैक वाटर क्षेत्र में झोपड़ी बनाकर छिपा हुआ था। दोवड़ा थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अहमदाबाद सिटी पुलिस को सौंप दिया।
थानाधिकारी तेजकरण सिंह चारण ने बताया कि जिले में चल रहे ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान सोम कमला आंबा बांध क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति की सूचना मिली। पुलिस ने छापा मारा तो आरोपी महंगी शराब पीते हुए मिला।
गिरफ्तार युवक ने अपना नाम राजू उर्फ राजेंद्र (25) पुत्र केवजी नमोमा मीणा, निवासी धताणा बताया। तलाशी में पुलिस को वहां से नकली दाढ़ी, मूंछ और साधु का वेश मिला, जिसका इस्तेमाल वह फरारी के दौरान पहचान छिपाने के लिए करता था। पूछताछ में आरोपी ने अहमदाबाद से 1 करोड़ रुपए के जेवर और नकदी चोरी की वारदात स्वीकार की। सूचना मिलते ही अहमदाबाद पुलिस टीम डूंगरपुर पहुंची, जिसके बाद आरोपी को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *