LOADING

Type to search

सरकारी योजना का झांसा देकर हड़पी किसानों की जमीन

Local

सरकारी योजना का झांसा देकर हड़पी किसानों की जमीन

Share

उदयपुर, 20 सितम्बर: गोगुन्दा थाना क्षेत्र में कुछ ठगों द्वारा सरकारी योजना का झांसा देकर स्थानीय किसानों की जमीन हड़पने का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार ठगी का शिकार हुए लोगों में कसाल पुत्र भगा भील, हीरा पुत्र बाला भील, चुन्नीलाल पुत्र भजाराम भील, भुरकी बाई पत्नी नंदा भील, बसने पुत्री नंदा भील और भैरूलाल पुत्र नंदा भील आदि के नाम शामिल हैं। आरोप है कि ठगों ने किसानों से संपर्क कर कहा कि उनकी जमीन पर बकाया राशि सरकारी योजना से दिलवाई जाएगी और इसके लिए किसानों को कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर और अंगूठा लगाना होगा। भरोसा करने के बाद किसानों को सरकारी कार्यालयों में ले जाकर ठगों ने उनके नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार किए और जमीन की रजिस्ट्री अपने या अन्य लोगों के नाम करवा दी।
पीड़ितों ने बताया कि ठगों ने उनके नाम से बैंक खाते भी खुलवाए और खातों से संबंधित सभी दस्तावेज अपने पास रख लिए। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने किसानों को कुछ राशि नकद दी और बाकी राशि अपने पास रख ली। जब किसानों ने पैसे के बारे में सवाल किया, तो ठगों ने उन्हें धमकाया और बार-बार आने से रोका। भैरूलाल के पिता की मृत्यु होने के बावजूद ठगों ने उसके वारिसों से दस्तावेज लेकर जमीन का नामांतरण करवाया।
पुलिस की आरंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी गिरीश खरवड़, दिनेश जोशी, गणेश भूरा भील, बालूलाल गमेती, कमला गमेती, केशुलाल खमाना और अन्य मसाला ग्रुप से जुड़े हैं। ये लोग गरीब और भरोसेमंद किसानों को डराकर उनकी जमीन हड़पते हैं और कई सालों से इस तरीके से काम कर रहे हैं।
पीड़ितों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है, क्योंकि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। गोगुन्दा थाना पुलिस ने ठगों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *