LOADING

Type to search

इतिहास से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं – शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास

Local

इतिहास से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं – शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास

Share

उदयपुर, 20 सितम्बर: शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास-चित्तौड़ प्रांत, देशभर के शिक्षाविदों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कुलगुरु मिश्रा के बयान को इतिहास के साथ खुला खिलवाड़ और अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। न्यास के प्रांत सह संयोजक डॉ. जय सिंह जोधा ने कहा कि यह बयान भावी पीढ़ी को गुमराह करने वाला है। महिला कार्य संयोजिका प्रो. गायत्री स्वर्णकार, प्रो. सुनीलदत्त शुक्ला, डॉ. सुषमा जैन ने टिप्पणी को अकादमिक ईमानदारी के खिलाफ और भ्रम फैलाने वाली बताया। इस मुद्दे पर पूर्व कुलपतियों और वरिष्ठ शिक्षाविदों ने भी नाराजगी जताई। प्रो. बद्रीलाल चौधरी, प्रो. एम.एल. छीपा, प्रो. एम.एल. कालरा, प्रो. पी.के. दशोरा, प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा, प्रो. उमाकांत शर्मा और प्रो. बी.आर. छीपा सहित कई शिक्षाविदों ने इसे अशोभनीय करार दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *