LOADING

Type to search

गरबा नृत्य की अनुमति नहीं मिली व्यापारियों ने बंद रखा पारसोली

Local

गरबा नृत्य की अनुमति नहीं मिली व्यापारियों ने बंद रखा पारसोली

Share

मौके पर पुलिस बल तैनात
उदयपुर, 21 सितम्बर:
पारसोली कस्बे में पंचायत की जमीन को लेकर विवाद उत्पन्न होने के कारण रविवार को कस्बा बंद रहा। विवादित भूमि (करीब 30×40 फीट) पर पहले होली दहन और गरबा नृत्य आयोजित होते रहे हैं, लेकिन इस बार सर्व समाज को नवरात्रि में गरबा नृत्य की अनुमति नहीं दी गई।
अनुमति न मिलने से नाराज व्यापारियों और दुकानदारों ने पूरे कस्बे में बंद रखा। स्थिति को देखते हुए बेगूं डीएसपी अंजलि सिंह, थानाधिकारी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और पुलिस बल तैनात किया गया।
पंचायत वीडीओ हंसराज मीणा ने बताया कि विवादित प्लॉट पर एक समाज के पक्ष में कोर्ट का स्टे है, इसलिए अनुमति नहीं दी गई। साल 2003 में इसी प्लॉट को लेकर कोर्ट में विवाद हुआ था, जिसमें पंचायत के पक्ष में फैसला आया और कब्जा लेने के आदेश मिले थे, लेकिन पंचायत ने कब्जा नहीं लिया।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी वर्तमान में दोनों पक्षों के साथ चर्चा कर विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि विवाद का समाधान निकाले बिना धार्मिक आयोजनों पर रोक होने से आस्था प्रभावित होती है। प्रशासन ने भरोसा दिया कि सभी पक्षों की सुरक्षा और कानून का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *