उदयपुर-चंडीगढ़ का शिड्यूल तय, 27 से चलेगी
Share
प्रधानमंत्री मोदी 25 सितंबर को हरी झंडी दिखाएंगे?
उदयपुर, 23 सितम्बर: विकसित भारत और विकसित राजस्थान की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को बांसवाड़ा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उदयपुर से चंडीगढ़ के लिए पहली सीधी ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अशोक कुमार चौहान ने बताया कि शुभारंभ के अवसर पर उदयपुर के अतिरिक्त मावली जंक्शन और भीलवाड़ा स्टेशन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन होगा।
ट्रेन संचालन और समय
नियमित संचालन 27 सितंबर से शुरू होगा। यह ट्रेन साप्ताहिक दो दिन चलने वाली द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस है।
उदयपुर सिटी से चंडीगढ़ (ट्रेन 20989): बुधवार और शनिवार को शाम 4:05 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
चंडीगढ़ से उदयपुर सिटी (ट्रेन 20990): गुरूवार और रविवार को सुबह 11:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:25 बजे उदयपुर पहुंचेगी।
पर्यटन और विकास को बढ़ावा
इस ट्रेन के संचालन से उदयपुर और चंडीगढ़ के बीच सीधे कनेक्शन स्थापित होंगे, जिससे दोनों शहरों के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और यात्रा का समय कम होगा।
