LOADING

Type to search

प्रिंसिपल के तबादले पर भड़के छात्र-ग्रामीण

Local

प्रिंसिपल के तबादले पर भड़के छात्र-ग्रामीण

Share

बस्सी में पीएम श्री स्कूल के गेट पर जड़ा ताला, तबादला रद्द करने की मांग

उदयपुर, 23 सितम्बर: चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी कस्बे के ग्राम पालका स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को छात्रों और ग्रामीणों ने प्रिंसिपल बंशीलाल मीणा के तबादले के खिलाफ विरोध जताया। नाराज विद्यार्थियों और अभिभावकों ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया।
प्रिंसिपल के प्रयासों से मिला पीएम श्री का दर्जा
ग्रामीणों का कहना है कि प्रिंसिपल बंशीलाल मीणा के प्रयासों से विद्यालय को पीएम श्री का दर्जा प्राप्त हुआ। उनकी देखरेख में स्कूल में सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर लैब और सुंदर बगीचा विकसित हुआ। वे नियमित समय से अधिक रुककर विद्यालय की व्यवस्था संभालते हैं।
दो दिन में निर्णय नहीं तो तालाबंदी जारी
प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से तबादला रद्द करने की मांग की है। चेतावनी दी गई कि यदि दो दिन में आदेश वापस नहीं हुआ तो तालाबंदी जारी रहेगी और छात्र पढ़ाई में हिस्सा नहीं लेंगे। प्रिंसिपल बंशीलाल मीणा ने कहा कि वे शिक्षा विभाग की नीति के अनुसार आदेशों का पालन करेंगे। ग्रामीणों और भामाशाहों के सहयोग से विद्यालय का परीक्षा परिणाम लगातार श्रेष्ठ रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *