LOADING

Type to search

डबोक में दुकानों के बाहर पड़े मिले मूर्ति पूजा विरोधी पर्चे

Local

डबोक में दुकानों के बाहर पड़े मिले मूर्ति पूजा विरोधी पर्चे

Share

धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, व्यापारियों ने थाने में दी रिपोर्ट
उदयपुर, 24 सितम्बर:
डबोक थाना क्षेत्र में नवरात्र पर्व के दौरान बुधवार सुबह उस समय व्यापारियों में आक्रोश फैल गया जब दुकान पहुंचने पर उन्हें वहां मूर्ति पूजा के विरोध वाले पर्चे पड़े मिले। पर्चों में क्रॉस चिह्न के साथ “खीश्चन कालचारल सेंटर, जलपाईगुड़ी”लिखा हुआ था और मूर्ति पूजा का विरोध किया गया था। इस घटना को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास बताया गया है।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि यह कार्य किसी उपद्रवी या गलत इरादे वाले व्यक्ति द्वारा किया गया। उन्होंने संयुक्त रूप से डबोक थाने में जाकर ज्ञापन प्रस्तुत किया और शिकायत दर्ज कराई। थाने में उपस्थित व्यापारी और गांव के सरपंच ने भी मामले में सहयोग किया।
डबोक थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जिन दुकानों में पर्चे डाले गए, वहां लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। अभी तक किसी संदिग्ध की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में टीमों को तैनात कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।
थानाधिकारी ने व्यापारियों और जनता से अपील की है कि इस मामले में संयम बरतें। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं पर्चों के पीछे किसी धार्मिक या राजनीतिक तुष्टीकरण की योजना तो नहीं है। इस जांच में डबोक पुलिस की टीम के साथ क्षेत्रीय गश्त और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी शामिल है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *