LOADING

Type to search

पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की उदयपुर-चंडीगढ़ सुपरफास्ट ट्रेन

Local

पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की उदयपुर-चंडीगढ़ सुपरफास्ट ट्रेन

Share

उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों की यात्रा और प्रतियोगिताएं
उदयपुर, 25 सितम्बर:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बांसवाड़ा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उदयपुर सिटी-चंडीगढ़-उदयपुर सिटी सुपरफास्ट ट्रेन (09671/09672) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल की इस नई ट्रेन का शुभारंभ उदयपुर सिटी स्टेशन पर विशेष समारोह के साथ हुआ, जबकि मावली, भीलवाड़ा और अजमेर स्टेशनों पर भी स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए।

समारोह में उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, गोगुंदा विधायक प्रताप गमेती, मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। फूलों से सजी नई कोचों वाली ट्रेन जैसे ही रवाना हुई, स्टेशन पर मौजूद लोगों ने तालियों और जयकारों के साथ उत्साह व्यक्त किया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने समारोह को और खास बना दिया। ऑक्सफोर्ड इंग्लिश स्कूल, रॉयन इंटरनेशनल स्कूल और केंद्रीय विद्यालय के 150 से अधिक विद्यार्थियों ने निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विजेताओं को सम्मानित किया गया और बच्चों को उद्घाटन ट्रेन से मावली तक यात्रा भी करवाई गई।
मावली स्टेशन पर भी जनप्रतिनिधियों और आमजन ने ट्रेन का भव्य स्वागत किया। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी के बांसवाड़ा कार्यक्रम में देरी के चलते ट्रेन निर्धारित समय से करीब एक घंटे देर से रवाना हो सकी।
किराया दर (कुल दूरी 1022 किमी)
सेकंड एसी : ₹1960
थर्ड एसी : ₹1385
थर्ड एसी इकॉनोमी : ₹1290
स्लीपर क्लास : ₹530
जनरल टिकट : ₹305

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *