LOADING

Type to search

मैं भारत हूं, मुझमें बसता है भारत: सांसद डॉ. रावत

Local

मैं भारत हूं, मुझमें बसता है भारत: सांसद डॉ. रावत

Share

उदयपुर, 26 सितम्बर: सांसद डॉ. मनालाल रावत ने कहा कि “मैं भारत हूं, एक बटा 144 करोड़ हूं। अब देश में तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टीकरण होगा। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास होगा क्योंकि वी द पीपल ऑफ इंडिया।” वे शुक्रवार को भाजपा शहर जिला द्वारा आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे।
सांसद डॉ. रावत ने खेल महोत्सव में अब तक 28,000 पंजीयन होने की जानकारी दी और कहा कि यह संख्या लगातार बढ़ रही है। मुख्य अतिथि पूर्व उप कुलपति डॉ. उमाशंकर शर्मा ने लोकल फॉर वोकल अपनाने पर जोर दिया, वहीं राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने कहा कि सभी मिलकर भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा करेंगे।
सम्मेलन में वरिष्ठ प्रबुद्ध जन, पूर्व कुलपति, चार्टर्ड अकाउंटेंट, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी और समाजसेवी सम्मानित किए गए। कार्यक्रम में शहर जिला अध्यक्ष, महामंत्री, पूर्व महापौर और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रारंभ में स्वागत भाजपा शहर जिला प्रभारी व अध्यक्ष ने किया, संचालन महामंत्री देवीलाल सालवी ने किया। सम्मेलन में प्रबुद्ध जन संवाद प्रभावी रहा और नागरिकों को लोकल फॉर वोकल, खेल महोत्सव और देशहित के संदेशों से जोड़ा गया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *