LOADING

Type to search

चित्तौड़गढ़ में नशे में धुत कार ड्राइवर ने बीज कारोबारी दंपती को कुचला, महिला की मौत

Local

चित्तौड़गढ़ में नशे में धुत कार ड्राइवर ने बीज कारोबारी दंपती को कुचला, महिला की मौत

Share

चित्तौड़गढ़, 28 सितम्बर : चित्तौड़गढ़ किले के विजय स्तंभ के पास रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार कार ने बीज कारोबारी दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी दीप्ति अग्रवाल (41) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति कमल अग्रवाल (43) गंभीर रूप से घायल हो गए। वे दोनों कालिका माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी और टक्कर के बाद ड्राइवर नशे की हालत में पाया गया। राहगीरों पवन जागा, धर्मेश भारती और रवि माली ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
कमल अग्रवाल सदर बाजार निवासी हैं और उनकी बीज की दुकान बूंदी रोड पर है। हादसे की खबर मिलते ही विधायक चंद्रभान सिंह आक्या सहित कई जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। डॉक्टरों के अनुसार कमल अग्रवाल की हालत स्थिर है। इस हादसे से व्यापारिक समुदाय और शहर में शोक की लहर है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *