LOADING

Type to search

प्रतापगढ़ में हनीट्रैप गैंग का खुलासा

Local

प्रतापगढ़ में हनीट्रैप गैंग का खुलासा

Share

60 हजार नकद और 1.5 लाख के स्टाम्प से हड़पी रकम, एक आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़, 29 सितम्बर (उदयपुर डेस्क): प्रतापगढ़ पुलिस ने हनीट्रैप के एक मामले का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह, वृत्ताधिकारी गजेंद्रसिंह राव और छोटीसादड़ी थानाधिकारी प्रवीण टांक की टीम ने यह कार्रवाई की।
इस तरह फंसाया शिकार
मामला 4 जनवरी 2025 का है। भगतराम कुमावत निवासी नाराणी, छोटीसादड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने उसे हनीट्रैप में फंसा कर डरा-धमकाकर 60,000 रुपए नकद और 1.5 लाख रुपए के स्टाम्प पेपर लिखवा लिए। पीड़ित की शिकायत पर छोटीसादड़ी थाने में प्रकरण संख्या 05/2025, धारा 308(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज हुआ।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी भानुप्रताप उर्फ भानु ढोली पुत्र विजय राव ढोली निवासी जावद दरवाजा, ढोलियों की गली, निम्बाहेड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
अन्य आरोपी अब भी फरार
पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण में शामिल अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की गहनता से जांच कर रही पुलिस टीम का प्रयास है कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा कर शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *