उदयपुर में गैस सिलेंडर फटने से परिवार झुलसा: पति-पत्नी और दो बेटियां गंभीर
Share
उदयपुर, 29 सितंबर: कुराबड़ थाना क्षेत्र के बोरी गांव में गैस सिलेंडर रिसाव के बाद भभकी आग से एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए। घटना सुबह करीब 7 बजे हुई, जब पत्नी गीता मीणा ने चाय बनाने के लिए गैस जलाई। रातभर रिसाव हो चुकी गैस ने आग पकड़ ली और लपटें पूरे घर में फैल गईं।
आग में फंसे शंकरलाल मीणा (45), पत्नी गीता (40) और उनकी बेटियां लोगरी (9) और मोनिका (7) गंभीर रूप से झुलस गईं। आसपास के लोगों ने चीख-पुकार सुनकर सभी को बाहर निकाला। गीता और मोनिका 70–80% झुलसी हैं, जबकि शंकरलाल और लोगरी 35% झुलसे हैं।
सगतड़ी सरपंच राजूभाई नारायण ने बताया कि सिलेंडर का रेगुलेटर ढीला था, जिससे रातभर गैस रिसाव होता रहा। सभी घायलों को एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार जारी है। आग में घर का मुख्य दरवाजा और अन्य सामान भी जल गए। इस घटना ने इलाके में खलबली मचा दी है।
