LOADING

Type to search

बांसवाड़ा में कुएं में मिला 12वीं की छात्रा का शव

Local

बांसवाड़ा में कुएं में मिला 12वीं की छात्रा का शव

Share

चार दिन से थी लापता, परिजनों के मुताबिक सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने की बात को लेकर थी परेशान
बांसवाड़ा, 30 सितम्बर:
आनंदपुरी थाना क्षेत्र के चिकली तेजा गांव में 4 दिन से लापता 19 वर्षीय युवती का शव घर के पास कुएं में मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। मृतका कृष्णा पारगी 12वीं कक्षा की छात्रा थी।
परिजनों ने बताया कि वह 26 सितंबर की शाम से लापता थी। परिजन लगातार तलाश कर रहे थे लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने की बात को लेकर तनाव में थी। इसी कारण उसके आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
एएसआई कल्याण सिंह ने बताया कि परिजनों ने फोटो शेयरिंग को लेकर बेटी के तनाव में होने की बात कही है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि फोटो शेयर हुए थे या केवल आशंका थी और इसमें किसका हाथ था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *