LOADING

Type to search

बांसवाड़ा में स्कूल पर पेरेंट्स और बच्चों ने लगाया ताला

Local

बांसवाड़ा में स्कूल पर पेरेंट्स और बच्चों ने लगाया ताला

Share

बोले- पढ़ाई नहीं हो रही
बांसवाड़ा, 30 सितम्बर :
जिले के आनंदपुरी ब्लॉक की बड़लिया ग्राम पंचायत स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को पेरेंट्स और विद्यार्थियों ने गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद स्कूल में शिक्षकों की कमी दूर नहीं की जा रही, जिससे बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में 42 स्वीकृत पदों में से 25 रिक्त हैं। वर्तमान में केवल 17 शिक्षक पदस्थापित हैं, जिनमें से भी कई नियमित रूप से नहीं आते। सोमवार सुबह 9:30 बजे तक स्कूल में केवल चार शिक्षक मौजूद थे। विद्यार्थियों ने बताया कि कई बार 15-20 दिन तक उपस्थिति तक नहीं ली जाती, जिससे पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि कम हो रही है और कई बच्चे स्कूल आना ही छोड़ रहे हैं।
गांव के कैलाश चंद्र भाबोर, राकेश कुमार पारगी और अशोक पारगी ने बताया कि विज्ञान और कला संकाय की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित है। जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित जैसे विषयों की वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है, जो विद्यार्थियों के हित में नहीं है।
बीएपी ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पारगी ने कहा कि यह समस्या नई नहीं है। पूर्व में भी ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था, लेकिन शिक्षा विभाग ने केवल आश्वासन देकर समस्या को टाल दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी निरीक्षण केवल औपचारिकता निभाते हैं और वास्तविक स्थिति की अनदेखी करते हैं।
प्रधानाचार्य संजय दोसी ने बताया कि कुछ शिक्षक भौतिक सत्यापन ड्यूटी पर थे, जिसके कारण उपस्थित नहीं हो सके। हालांकि ग्रामीणों और अभिभावकों ने रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती तथा नियमित अनुपस्थित शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *