LOADING

Type to search

सिलेंडर ब्लास्ट में झुलसी मासूम की मौत, माता-पिता और बहन की हालत गंभीर

Local

सिलेंडर ब्लास्ट में झुलसी मासूम की मौत, माता-पिता और बहन की हालत गंभीर

Share

उदयपुर, 30 सितंबर : जिले के कुराबड़ क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए सिलेंडर ब्लास्ट ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। गैस रिसाव से हुए इस हादसे में 6 वर्षीय मासूम मोनिका की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और बहन गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
बोरी निवासी शंकरलाल मीणा (45) अपनी पत्नी गीता (40), बेटियों लोगरी (9) और मोनिका (6) के साथ रविवार रात घर की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान किचन में सिलेंडर का रेगुलेटर ढीला रहने से रात भर गैस रिसाव होता रहा। सोमवार सुबह गीता ने चाय बनाने के लिए गैस जलाया तो सिलेंडर ने जोरदार धमाके के साथ फट गया और आग फैलने के बाद पूरा परिवार इसकी चपेट में आ गया।
आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि घर का मुख्य दरवाजा और अन्य सामान भी जलकर खाक हो गए। पड़ोसियों ने साहस दिखाते हुए आग पर काबू पाया और परिवार को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, मासूम मोनिका ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, गीता, शंकरलाल और उनकी बेटी लोगरी गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में उपचाराधीन हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *