LOADING

Type to search

हथियारबंद लोगों ने किया परिवार पर हमला, महिला की मौत

Local

हथियारबंद लोगों ने किया परिवार पर हमला, महिला की मौत

Share

उदयपुर, 1 अक्टूबर: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश एक बड़े खूनी विवाद में बदल गई। मंगलवार रात मोगिया समाज के लगभग 20 हथियारबंद व्यक्तियों ने कालबेलिया परिवार पर हमला किया। हमलावरों ने तलवार और कुल्हाड़ी से हमला किया और घर में आग लगा दी।
पुलिस के अनुसार आरा मशीन के पास रहने वाले अर्जुन कालबेलिया के घर पर रात करीब 11 बजे यह हमला हुआ। हमलावरों ने अर्जुन, उसकी पत्नी और बच्ची पर भी हमला किया। इस दौरान अर्जुन की मां हीराबाई के सिर में कुल्हाड़ी लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
हमलावरों ने जाते समय कई घरों में आगजनी भी की, जिससे घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल फैल गया। मृतका के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव उठाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की जांच तेज कर दी गई है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *