LOADING

Type to search

होटल व्यवसायी साथी को एनडीपीएस केस में फंसाने की साजिश, 2 आरोपी गिरफ्तार

Local

होटल व्यवसायी साथी को एनडीपीएस केस में फंसाने की साजिश, 2 आरोपी गिरफ्तार

Share


उदयपुर, 3 अक्टूबर
: सूरजपोल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो होटल व्यवसायियों को अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर गठित टीम ने माली कॉलोनी, न्यू रोड से नितिन कुमार और हितेश कुमार को 10 ग्राम एमडीएमए के साथ पकड़ा।
प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि नितिन कुमार का टेकरी निवासी जयराम गुर्जर के साथ होटल पार्टनरशिप में विवाद चल रहा था। जयराम ने नितिन को व्यवसाय से अलग कर दिया और निवेश की गई राशि लौटाने से भी मना कर दिया। इससे नाराज होकर नितिन ने अपने साथी हितेश के साथ मिलकर जयराम को एनडीपीएस मामले में फंसाने की योजना बनाई।
दोनों आरोपी रणकपुर से एमडीएमए खरीदकर जयराम की कार में रखने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से साजिश नाकाम हो गई। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *