LOADING

Type to search

खेत में भूमिगत टैंक से 6644 लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ जब्त

Local

खेत में भूमिगत टैंक से 6644 लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ जब्त

Share

उदयपुर, 4 अक्टूबर: डबोक पुलिस ने अवैध पेट्रोलियम पदार्थ के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। 2 अक्टूबर को सूचना के आधार पर डबोक-मावली स्टेट हाईवे स्थित सालेरा कला गांव में टीम ने एक भूमिगत टैंक और पट्रोल पम्प मशीन का संचालन करते अवैध पेट्रोल पम्प पकड़ा। मौके पर एक कैम्पर गाड़ी और उसमें रखे तीन ड्रमों में अवैध पेट्रोलियम पदार्थ भरा हुआ मिला।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल के सुपरविजन में एस.डी.पी.एस. मावली आशिमा वासवानी ने टीम के साथ जांच की। रात के समय आबादी के पास सुरक्षा कारणों से मशीन और कार्यालय को सील कर निगरानी लगाई गई। 3 अक्टूबर को एफएसएल जांच के लिए प्रवर्तन अधिकारी, पटवारी, जीएसटी और एचपीसीएल के अधिकारी बुलाकर कैम्पर गाड़ी, ड्रम और भूमिगत टैंक से कुल 6644 लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ जब्त किया गया।
किसान लक्ष्मणलाल ने बताया कि खेत तीन साल की लीज पर गोविंद पुत्र धूला को दिया गया था। गोविंद मौके से फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है। पट्रोल पम्प मशीन, भूमिगत टैंक, कैम्पर गाड़ी और ड्रम जब्त कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *