मंत्री बेढम ने किया सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण
Share
कहा- राज्य सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध
प्रतापगढ़, 5 अक्टूबर (उदयपुर डेस्क): राज्य सरकार के गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम रविवार को प्रतापगढ़ जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने गांधी चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री बेढम ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास में प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार हर वर्ग के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। बेढम ने सम्राट मिहिर भोज को वीर योद्धा बताते हुए कहा कि उनके आदर्श एकता, परिश्रम और स्वाभिमान की प्रेरणा देते हैं।
मंत्री ने ग्रामीणों, किसानों और पशुपालकों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत पशुपालकों को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है तथा मोबाइल वेटनरी यूनिट के माध्यम से पशुओं का निशुल्क उपचार किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से पात्रतानुसार जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल होने का आह्वान किया।
इस अवसर पर देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने भी आमजनहित में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
