कल से जयपुर तक चलेगी इंटरसिटी व हॉलीडे ट्रेन
Share
उदयपुर, 6 अक्टूबर: जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य प्रगति पर होने और जयपुर यार्ड में एयर कोनकोर्स फेज 1 व 2 का कार्य के पूर्ण हो जाने के कारण प्रभावित ट्रेनों को पुन: रीस्टोर किया जाएगा। रेल प्रशासन के अनुसार उदयपुर सिटी-जयपुर ट्रेन (12991) आगामी 8 अक्टूबर से उदयपुर सिटी से प्रस्थान कर वह अपने निर्धारित मार्ग व संचालन समय सारणी के अनुसार जयपुर तक संचालित होगी। इसी तरह जयपुर- उदयपुर सिटी (12992) आगामी 8 अक्टूबर को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग व संचालन समय सारणी के अनुसार संचालित होगी। बता दें जयपुर में कार्य के कारण दोनों ट्रेनों को जयपुर और अजमेर के बीच आंशिक रद्द की गई थी।
