पिता के अंतिम संस्कार का सामान लेने जा रहे बेटे पर गिरा 11 केवी तार
Share
अरथूना में हादसे में युवक बुरी तरह झुलसा, हालत गंभीर
बांसवाड़ा, 6 अक्टूबर (उदयपुर डेस्क): बांसवाड़ा जिले के अरथूना में दर्दनाक हादसा हुआ, जहां पिता की मौत के बाद अंतिम संस्कार का सामान लेने जा रहे बेटे पर 11 केवी बिजली का तार गिर गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से झुलस गया।
जानकारी के अनुसार अरथूना निवासी शब्बीर की सोमवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उनका बेटा नासिर (32) पिता के अंतिम संस्कार की सामग्री लेने पोरडा स्टेशन की ओर जा रहा था, तभी अचानक ऊपर से गुजर रही हाई-वोल्टेज लाइन का तार टूटकर उस पर गिर गया। नाशीर झुलसकर वहीं गिर पड़ा। लोगों ने तुरंत उसे अरथूना हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। उसके शरीर की त्वचा कई हिस्सों से जल चुकी है।
थानाधिकारी प्रकाशचंद्र ने बताया कि तार गिरने से एक बाइक भी जल गई, हालांकि बाइक सवार बाल-बाल बच गया। बिजली विभाग के एसई भगवानदास बैरवा ने बताया कि घटना के बाद अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है और भविष्य में तार न टूटे, इसके लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
