LOADING

Type to search

7 राज्यों की 8 सीटों पर उपचुनाव 11 नवंबर को

Local

7 राज्यों की 8 सीटों पर उपचुनाव 11 नवंबर को

Share

राजस्थान की अंता और पंजाब की तरनतारन सीटें भी शामिल, नतीजे 14 नवंबर को आएंगे
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर:
चुनाव आयोग ने सोमवार को 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है। इन सभी सीटों पर 11 नवंबर को मतदान और 14 नवंबर को मतगणना होगी।
उपचुनाव वाली सीटों में जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नगरोटा, राजस्थान की अंता, झारखंड की घाटशिला (ST), तेलंगाना की जुबली हिल्स, पंजाब की तरनतारन, मिजोरम की डम्पा और ओडिशा की नुआपाडा सीट शामिल हैं।
जम्मू-कश्मीर की दोनों सीटें अक्टूबर 2024 से खाली हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गंदेरबल सीट अपने पास रखी थी और बडगाम छोड़ी थी, जबकि नगरोटा विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन से खाली हुई।
राजस्थान की अंता सीट पर उपचुनाव विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी समाप्त होने के कारण होना है। उन्हें एसडीएम पर पिस्टल तानने के 20 साल पुराने मामले में सजा मिली थी। मीणा ने 2023 में कांग्रेस नेता प्रमोद जैन भाया को हराया था।
पंजाब की तरनतारन सीट AAP विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई। यहां AAP ने हरमीत संधू को उम्मीदवार बनाया है, जो अकाली दल छोड़कर AAP में शामिल हुए हैं। कांग्रेस ने करणबीर सिंह बुर्ज, भाजपा ने हरजीत सिंह संधू, और अकाली दल ने सुखविंदर कौर रंधावा को मैदान में उतारा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *