LOADING

Type to search

चित्तौड़गढ़ में पकड़ा गया बाड़मेर का इनामी तस्कर

Local

चित्तौड़गढ़ में पकड़ा गया बाड़मेर का इनामी तस्कर

Share


चित्तौड़गढ़, 7 अक्टूबर (उदयपुर डेस्क):
चित्तौड़गढ़ पुलिस ने पारसोली गांव से NDPS एक्ट के आरोपी व बाड़मेर जिले में 10 हजार रुपए के इनामी तस्कर शिवलाल उर्फ कमल पुत्र नारायणलाल गुर्जर को गिरफ्तार किया। आरोपी साल 2024 से बाड़मेर में अफीम तस्करी के मामले में वांटेड था। उसने अफीम एक तस्कर को बेची थी, जिसने आगे उसे बाड़मेर के अन्य व्यक्ति को बेच दिया था।
पुलिस जांच में सामने आया कि शिवलाल अफीम के साथ-साथ अवैध बजरी सप्लाई के धंधे में भी शामिल था। बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने ऐसे वांटेड आरोपियों की सूची चित्तौड़गढ़ पुलिस को सौंपी थी, जिसमें शिवलाल का नाम भी शामिल था। सूचना पर चित्तौड़गढ़ एसपी ने विशेष टीम गठित की। टीम को आरोपी की एक फोटो मिली, जिससे तलाश आगे बढ़ी। स्थानीय लोगों के सहयोग न मिलने के बावजूद पुलिस ने कई दिनों तक वेश बदलकर उसकी निगरानी की।
आखिरकार सूचना मिली कि आरोपी बाइक से गांव आ रहा है। पुलिस ने रास्ते में घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद बाड़मेर एसपी ने चित्तौड़गढ़ पुलिस टीम की सराहना करते हुए इनाम और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। कांस्टेबल राजदीप को 2500 रुपए, जबकि हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र पाल, दीपक कुमार, विजय और विक्रम को 1500-1500 रुपए का इनाम दिया गया। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए बाड़मेर पुलिस के हवाले किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *