झूठा नाम बताकर रेप और नाबालिग से छेड़छाड़: आरोपी गिरफ्तार
Share
चित्तौड़गढ़,7 अक्टूबर(उदयपुर डेस्क): चित्तौड़गढ़ सदर थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए सद्दाम मंसूरी (32), पुत्र मोहम्मद हुसैन मंसूरी, निवासी पिपलिया मंडी, मंदसौर (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया है।
आरोपी पर एक महिला के साथ रेप करने और उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। आरोपी ने महिला को झांसा देने के लिए अपना झूठा नाम ‘संजय कुमावत’ बताया था।
यह मामला तब सामने आया जब 27 सितंबर को महिला के पति ने अपनी पत्नी और बेटी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने आशंका जताई थी कि वे ‘संजय कुमावत उर्फ सद्दाम मंसूरी’ के साथ गई हैं।
पुलिस टीम ने साइबर टीम की सहायता से जांच शुरू की और गुमशुदा मां-बेटी को मोरवी, गुजरात से सुरक्षित ढूंढ निकाला। पुलिस के सामने महिला ने अपनी आपबीती बताते हुए शिकायत दर्ज कराई कि सद्दाम मंसूरी ने खुद को संजय कुमावत बताकर दोस्ती की, फिर डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया और नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़ की। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी सद्दाम मंसूरी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में सदर थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह के नेतृत्व वाली टीम की अहम भूमिका रही।
