LOADING

Type to search

भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ परिवाद, रात तीन बजे तक चला कांग्रेस का धरना

Local

भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ परिवाद, रात तीन बजे तक चला कांग्रेस का धरना

Share

लोकार्पण समारोह में मारपीट मामला
उदयपुर, 7 अक्टूबर:
भुवाणा चौराहा-प्रतापनगर मार्ग पर डेकोरेटिव लाइट के लोकार्पण समारोह के दौरान हुई यूडीएम मंत्री झाबर सिंह खर्रा की मौजूदगी में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह के मारपीट मामले में सुखेर थाना पुलिस ने परिवाद दर्ज कर जांच शुरू की है। इस बीच रात तीन बजे तक कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सुखेर थाने के बाहर धरने पर बैठे रहे। मंगलवार दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बड़गांव उप जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां जमानत मिलने पर उनकी रिहाई हो गई।
सुखेर थाना पुलिस ने लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान भाजपा शहर जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के मारपीट किए जाने के बावजूद युवा कांग्रेस महासचिव अरमान जैन, नरेंद्र और विशाल के खिलाफ शांतिभंग का मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया था। जिसको लेकर कांग्रेस शहर अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़, संगठन महासचिव अरुण टांक और वल्लभनगर की पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सुखेर थाने पहुंचकर गिरफ्तार नेताओं की रिहाई और भाजपा अध्यक्ष व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर धरना दिया।
धरना देर रात तक चलता रहा और करीब तीन बजे पुलिस ने भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के खिलाफ परिवाद दर्ज करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शांति से वापस लौटने की अनुमति दी।
मंगलवार दोपहर को सुखेर थाना पुलिस ने अरमान जैन, राहुल और विशाल को बड़गांव उप जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने मंत्री के सामने अपने विरोध और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मारपीट की निंदा की और इसे लोकतंत्र पर प्रहार बताया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *