LOADING

Type to search

चढ़ोतरा कर आगजनी—लूटपाट में 11 गिरफ्तार

Local

चढ़ोतरा कर आगजनी—लूटपाट में 11 गिरफ्तार

Share


उदयपुर, 8 अक्टूबर: जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र में मौताणे की मांग को लेकर चढ़ोतरा करने कर चार घरों में आगजनी और तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने 11 जनों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में रणसाराम, विसाराम, अमराराम, दिनेश, कालुराम, तेजाराम, रताराम, केसी देवी, चेलू देवी, चम्पा देवी और मोहनी देवी शामिल हैं। सभी ने घटना में शामिल होना मंजूर किया है। आरोपियों को बुधवार दोपहर बाद अदालत में पेश किया और दो दिन की पुलिस हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि पिछले महीने भूरी बाई नामक महिला की एक महीने पूर्व खेत में गिरने से मौत हुई थी। इसके बाद पीहर पक्ष ने उसके पति से 1.50 लाख रुपए की मांग की। मांग पूरी न होने पर 7 अक्टूबर की सुबह लगभग 15-20 लोगों ने भूरी बाई के ससुराल में घुसकर लाठी, कुल्हाड़ा और बंदूक के साथ हमला किया। इस दौरान परिवार को डराने के लिए घरों में आग लगाई गई और तोड़फोड़ की गई। वह घरों से सोलर बैटरियां और अन्य सामान चुरा ले गए। हमले के दौरान पीड़ित परिवार को अपने घर छोड़कर जंगल में भागना पड़ा। थानाधिकारी उत्तमसिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सात पुरुष और चार महिलाओं को गिरफ्तार किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *