LOADING

Type to search

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का 82वां जन्मदिन 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा

Local

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का 82वां जन्मदिन 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा

Share

उदयपुर में विविध धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

उदयपुर, 9 अक्टूबर: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का 82वां जन्मदिन 13 अक्टूबर को उनके प्रशंसकों द्वारा उदयपुर में मनाया जाएगा। जन्मदिन कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर दी गई है।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. किरण जैन ने बताया कि सुबह 8.15 बजे त्रयंबकेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक होगा। इसके बाद 9.30 बजे महाकाल मंदिर में अभिषेक और 11 बजे बोहरा गणेशजी मंदिर में आरती आयोजित की जाएगी। दोपहर 2 बजे आशीष वाटिका, सेक्टर 11 में सम्मान समारोह होगा, जबकि आवरी माता दर्शन में अपराह्न 3 बजे आयोजन होगा।
शाम 4.15 बजे सनातन मंदिर, शक्तिनगर में सम्मान समारोह, 5.30 बजे गणेश टेकरी पर स्वागत एवं सम्मान समारोह, 7.15 बजे सर्वऋतु विलास सगसजी बावजी मंदिर में दर्शन कार्यक्रम और रात 8 बजे ओपेरा गार्डन, शोभागपुरा में पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से राज्यपाल कटारिया के योगदान और जीवन को याद किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *