LOADING

Type to search

जीबीएच हॉस्पिटल निदेशक डॉ. कीर्ति कुमार जैन मुंबई एयरपोर्ट पर डिटेन

Local

जीबीएच हॉस्पिटल निदेशक डॉ. कीर्ति कुमार जैन मुंबई एयरपोर्ट पर डिटेन

Share

पुलिस ने जारी कर रखा था लुक आउट नोटिस, विदेश भागने की फिराक में था
उदयपुर, 9 अक्टूबर:
शहर के जीबीएच हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. कीर्ति कुमार जैन को मुंबई एयरपोर्ट पर विदेश भागने की कोशिश के दौरान डिटेन कर लिया गया। हाथीपोल थानाधिकारी योगेंद्र व्यास ने बताया कि डॉ. जैन के खिलाफ पहले से ही एक मामला दर्ज था, जिसके तहत पुलिस ने इमीग्रेशन विभाग को लुक आउट नोटिस (एलओसी) जारी किया था।
मुंबई एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन टीम ने डॉ. जैन को पकड़कर तुरंत हाथीपोल थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि डॉ. जैन को फिलहाल उदयपुर लाया नहीं जा सका। उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पुलिस की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
हाथीपोल थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच लगातार जारी है। डॉ. जैन से पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जल्द की जाएगी। उनका विदेश जाने का प्रयास मामला दर्ज होने और एलओसी जारी होने के बीच सामने आया।
डॉ. जैन के खिलाफ चल रही जांच में अब पुलिस उनकी वर्तमान स्थिति और हॉस्पिटल में रहकर इलाज के दौरान सुरक्षा और निगरानी सुनिश्चित कर रही है। इस मामले में जांच पूरी होने के बाद कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी, ताकि आरोपियों को न्यायालय के पेश किया जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *