क्रिप्टो में निवेश का झांसा देकर करोड़ों की ठगी
Share
गोवा में कॉइन लॉन्च मीटिंग कर जीता भरोसा, 15 पीड़ित पहुंचे SP ऑफिस
बांसवाड़ा, 9 अक्टूबर (उदयपुर डेस्क): जिले के कई गांवों के लोगों से क्रिप्टो निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित 15 लोग गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। सरोदा गांव के भावेश और रितिक माली ने बताया कि आरोपियों ने प्रति माह 10% रिटर्न का लालच देकर लोगों को झांसे में लिया। शुरू में कुछ राशि लौटाई गई, जिससे लोगों ने और निवेश बढ़ा दिया, लेकिन बाद में भुगतान बंद हो गया। शातिरों ने गोवा के महंगे होटल में कॉइन लॉन्च मीटिंग रखकर भरोसा जीता और बांसवाड़ा के कई होटलों में सेमिनार कर नेटवर्क बढ़ाया। ठगी की राशि करीब 15 करोड़ बताई जा रही है।
इन 15 पीड़ितों ने दी रिपोर्ट:
सुरेश माली, अशोक माली, जितेन्द्र माली, गजेन्द्र माली, मीठालाल माली, विनोद माली, शुभम गेहलोत, प्रवीण माली, विशाल माली, अभिमन्यु सिंह झाला, गुणवंतसिंह, मोहन माली, योगेन्द्र गेहलोत, विजय माली और निलेश भट्ट।
