LOADING

Type to search

सास-बहू ने भरे बाजार पीटा प्रेमिका को, बेटा खिसक लिया

Local

सास-बहू ने भरे बाजार पीटा प्रेमिका को, बेटा खिसक लिया

Share

मावली चौराहे पर पारिवारिक ड्रामा
मावली, 9 अक्टूबर (उदयपुर डेस्क)
: उदयपुर जिले के मावली कस्बे के मुख्य चौराहे पर गुरुवार को उस वक्त अचानक लोग स्तब्ध रह गए जब दो महिलाओं ने अचानक एक महिला के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। माजरा समझ में आता तब तक दोनों महिलाओं ने तीसरी की जमकर खबर ले ली थी। और जब सारा मामला लोगों को पता चला तो लोगों की हंसी फूट पड़ी।
दरअसल, बाजार में सास-बहू खरीदारी करने आई थीं। अचानक पता चला कि बेटा यानी बहू का पति किसी अन्य युवती के साथ घूम रहा है तो उनका पारा चढ़ गया। दोनों ने मिलकर बेटे की कथित प्रेमिका की चौराहे पर ही जमकर खबर ले डाली। लोगों को पहले तो समझ ही नहीं आया कि मामला है क्या, लेकिन जब ग्रामीणों ने लड़ाई छुड़ाने का प्रयास किया तब असली राज़ खुला। इस ‘पारिवारिक ड्रामे’के बीच बेटा खुद को बचाता हुआ मौके से रफूचक्कर हो गया, जबकि चौराहे पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। लोगों ने हंसते-हंसते कहा, सास-बहू एकजुट हों तो कोई और कहां टिके!

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *