LOADING

Type to search

विद्या भवन कर्मचारियों का आंदोलन, बर्खास्त शिक्षिकाओं की बहाली

Local

विद्या भवन कर्मचारियों का आंदोलन, बर्खास्त शिक्षिकाओं की बहाली

Share

उदयपुर, 9 अक्टूबर: विद्या भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पिछले दिनों से चल रहा आंदोलन गुरुवार को खत्म हो गया। गुरुवार को विद्या भवन प्रबंधन और कर्मचारी संघ के बीच हुई वार्ता के बाद दोनों शिक्षिकाओं महेंद्र कंवर और शिल्पा गहलोत की बर्खास्तगी को निरस्त कर उन्हें बहाल कर दिया।
प्रबंधन ने कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि से जुड़ी मांग पर भी सहमति बनी। साथ ही कर्मचारियों के गुरुवार को लिए सामूहिक अवकाश को अवकाश की जगह कर्तव्य पर उपस्थिति मानने पर सहमति हुई। इससे पहले गुरुवार सुबह कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर विद्या भवन सोसायटी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया तथा विभिन्न संस्थानों में जाकर विरोध जताया। कर्मचारियों ने आवश्यक सेवाओं के अतिरिक्त चल रही गतिविधियों को भी रोक दिया।
विद्या भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष फिरोज़ खान, महामंत्री नंदकिशोर छिपा, उपाध्यक्ष रमेश मेघवाल, कोषाध्यक्ष दिनेश भटनागर, संरक्षक हेमेन्द्र चंडालिया, कानूनी सलाहकार दीपक शर्मा एवं पूर्व महामंत्री संजय धाकड़ आदि ने सभी सदस्यों को एकजुटता बनाए रखने और न्यायोचित मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से मनवाने के लिए बधाई दी। उन्होंने आंदोलन को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन देने वालों का भी आभार व्यक्त किया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *