सलूंबर नगर परिषद का नया परिसीमन जारी
Share
सीमाएं बढ़ीं, सियासी समीकरणों में होगा बदलाव
सलूंबर, 9 अक्टूबर (उदयपुर डेस्क): सलूंबर नगर परिषद के 25 वार्डों के परिसीमन की अधिसूचना जारी हो गई है। इस नए परिसीमन में नगर परिषद क्षेत्र के भूगोल के साथ राजनीतिक परिदृश्य में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अब मौजूदा पार्षदों को आगामी चुनाव में नए सिरे से सियासी रणनीति बनानी होगी।
सीमाएं बढ़ीं, वार्डों की संख्या यथावत
डीएलबी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पिछली सरकार के समय बने 25 वार्डों की संख्या यथावत रखी गई है, लेकिन परिषद की सीमाओं का विस्तार किया गया है। इसमें 2005 के मास्टर प्लान के पेराफेरी क्षेत्र में आने वाले कुछ राजस्व गांवों को नगरीय सीमा में जोड़ा गया है।
नए क्षेत्र हुए परिषद में शामिल
ग्राम पंचायत डाल के राजस्व ग्राम करगेटा को नगर परिषद सीमा में सम्मिलित किया गया है, जिसमें डाल तिराहा, कलेक्टर ऑफिस, पुलिस थाना और जिला एसपी निवास जैसे प्रमुख स्थान शामिल हैं। इसके साथ ही ग्राम पंचायत धारोद के राजस्व ग्राम दूदर की सोनारिया बस्ती और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी को भी परिषद क्षेत्र में जोड़ा गया है।
