LOADING

Type to search

एसबीपी कॉलेज को 10 करोड़ 20 लाख का बजट स्वीकृत

Rajasthan

एसबीपी कॉलेज को 10 करोड़ 20 लाख का बजट स्वीकृत

Share

24 नए क्लासरूम, 5 ऑफिस और 4 लैब का होगा निर्माण

उदयपुर, 10 अक्टूबर (विजन 360 न्यूज डेस्क): डूंगरपुर के एसबीपी कॉलेज को राज्य सरकार से 10 करोड़ 20 लाख रुपए का बजट स्वीकृत हुआ है। इस राशि से कॉलेज परिसर में 24 नए कक्षा-कक्ष, 5 ऑफिस और 4 प्रयोगशालाओं का निर्माण किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों की लंबे समय से चली आ रही कक्षाओं की कमी की समस्या का समाधान होगा।
कॉलेज प्रिंसिपल गणेश निनामा ने बताया कि बजट और रखरखाव के अभाव में भवन की स्थिति जर्जर हो गई है। वर्तमान में कॉलेज के 66 क्लासरूम में से केवल 23 ही उपयोग योग्य हैं। कमरों की कमी के कारण विद्यार्थियों को बारी-बारी से कक्षाएं लेनी पड़ रही हैं, जिससे अध्ययन कार्य प्रभावित हो रहा है।
कॉलेज प्रशासन ने पहले 126 करोड़ रुपए का प्रस्ताव सरकार को भेजा था, जिसे बाद में संशोधित कर 22 करोड़ रुपए किया गया। इसी संशोधित प्रस्ताव के अंतर्गत राज्य सरकार ने 10 करोड़ 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है।
निर्माण कार्य का ठेका रुडसीको (RUDSICO) को दिया गया है। कंपनी के आर्किटेक्ट द्वारा कॉलेज के नए भवन का मॉडल तैयार किया जा रहा है। मॉडल स्वीकृति के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। नए कक्षाओं, लैब और ऑफिस के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुविधाएं मिलेंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *