LOADING

Type to search

व्हाट्सऐप ग्रुप पर ‘कब्जा’, मामला पहुंचा थाने

Local

व्हाट्सऐप ग्रुप पर ‘कब्जा’, मामला पहुंचा थाने

Share

उदयपुर, 10 अक्टूबर (विजन 360 न्यूज डेस्क): चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा क्षेत्र में सोशल मीडिया विवाद का एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें व्हाट्सऐप ग्रुप पर कब्जे का आरोप लगाया गया है। निवासी मुकेश दास ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने 2020 में पत्रकारों और आमजन को जोड़कर एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया था। कुछ पत्रकारों को एडमिन बनाकर जनहित में समाचार साझा करने की जिम्मेदारी दी गई थी।
मुकेश के अनुसार एक माह पहले प्रमोद बैरवा को एडमिन बनाया गया, जिसने आगे प्रकाश नामक पत्रकार को भी एडमिन बनाया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर अन्य पत्रकारों सहित ग्रुप निर्माता मुकेश दास को भी बाहर कर दिया। जब मुकेश ने विरोध किया तो उन्होंने खुद को राष्ट्रीय स्तर का पत्रकार बताते हुए चुनौती दी। मामले की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है। जानकारों के मुताबिक इसे सोशल मीडिया पर ‘कब्जे’ का पहला मामला बता रहे हैं।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *