LOADING

Type to search

नरेगा मेटों को नहीं मिली एक साल से पगार

Rajasthan

नरेगा मेटों को नहीं मिली एक साल से पगार

Share

पीएम को भेजा ज्ञापन

उदयपुर, 10 अक्टूबर (विजन 360 न्यूज डेस्क): मनरेगा योजना में कार्यरत मेटों को पिछले एक साल से मानदेय नहीं मिलने से आर्थिक संकट गहरा गया है। राजसमंद जिले के देलवाड़ा ब्लॉक क्षेत्र के मेटों ने बताया कि सितंबर 2024 से भुगतान अटका हुआ है, जिससे वे उधारी पर जीवन यापन कर रहे हैं और कई मेटों को अन्य कार्य करने पड़ रहे हैं। दीवाली के समय भी वे खुशी के बजाय चिंता में डूबे हुए हैं।
शुक्रवार को सभी मेटों ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन तैयार कर विकास अधिकारी और तहसील कार्यालय के माध्यम से भेजा। मेट कुंदन सिंह राणावत ने बताया कि बैंक और पंचायत समिति के चक्कर लगाने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ। मेटों ने चेतावनी दी है कि शीघ्र मानदेय नहीं मिला तो वे कार्य बहिष्कार करेंगे।
ज्ञापन सौंपने वालों में भेरूलाल तेली, डूले सिंह, दुर्गा डांगी, रामदास वैष्णव, ऊंकार लाल गमेती, लक्ष्मी कुमारी डांगी, गणेश दास और कैलाश सहित 16 पंचायतों के मेट शामिल थे। विकास अधिकारी नवीन गौड़ ने समस्या उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *