LOADING

Type to search

खाद्य मंत्री बोले, सक्षम ने लिया राशन तो खैर नहीं

Local

खाद्य मंत्री बोले, सक्षम ने लिया राशन तो खैर नहीं

Share


उदयपुर, 10 अक्टूबर: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सुमित गोदारा ने चेतावनी दी है कि गिव अप अभियान में अपात्र व्यक्ति यदि गरीबों का गेहूं लेता पकड़ा गया, तो उससे 30.57 रुपये प्रति किलो की दर से पूरी वसूली की जाएगी।
गोदारा ने बताया कि अब तक प्रदेश में 38,17,565 लोगों ने स्वेच्छा से अपने नाम हटाए हैं, जिनमें से 1,29,622 लोग उदयपुर जिले के हैं। इस अभियान में उदयपुर जिले का स्थान 27वां है। अभियान के दौरान नए नाम भी जोड़े गए हैं; प्रदेश में 66 लाख पात्र लोगों के नाम दर्ज किए गए, जिसमें उदयपुर से 1,96,148 नए नाम शामिल हैं।
मंत्री ने गरीब वंचित परिवारों को साल के 12 रसोई गैस सिलेंडर मात्र 450 रुपए में दिए जाने और दुर्घटना में मृत्यु होने पर 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का भी जिक्र किया। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में अब तक किसी पेपर लीक की घटना नहीं हुई और सभी परीक्षाएं सुरक्षित तरीके से आयोजित की जा रही हैं।
गोदारा ने इस अवसर पर दावा किया कि भाजपा विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करेगी। उन्होंने प्रदेश में राशन की 2,400 दुकानों में से उदयपुर की 112 दुकानों को जल्द भरने का भी भरोसा दिया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *