LOADING

Type to search

शादी के नाम पर 2 लाख की ठगी, युवती गायब

Local

शादी के नाम पर 2 लाख की ठगी, युवती गायब

Share

उदयपुर, 14 अक्टूबर:गोगुन्दा थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया। माधो सिंह ने पुलिस को बताया कि दलालों के माध्यम से 2 लाख रुपए देकर युवती सुनीता से शादी कराई। युवती 5 दिन रहने के बाद मां की बीमारी का बहाना बनाकर चली गई। इसके बाद उसने अतिरिक्त रकम की मांग की और मुकद्दमे में फंसाने की धमकी दी। माधो सिंह ने आरोप लगाया कि लसु बाई और चैन सिंह का गिरोह पहले भी लोगों को शादी का झांसा देकर पैसा ऐंठता रहा है। शिकायत पर गोगुन्दा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *