LOADING

Type to search

थ्रेसर में फंसा किशोरी का दुपट्टा, गले और सिर पर गंभीर चोटें

Local

थ्रेसर में फंसा किशोरी का दुपट्टा, गले और सिर पर गंभीर चोटें

Share

मजदूरों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, एमजी अस्पताल में भर्ती
बांसवाड़ा, 14 अक्टूबर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
बांसवाड़ा जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र के पनासी छोटी गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में थ्रेसर मशीन से मक्का निकालते समय किशोरी का दुपट्टा मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों और मजदूरों की तत्परता से उसकी जान बच गई।
छोटी पनासी निवासी मनीषा चरपोटा पुत्री टीटा चरपोटा खेत में मक्का थ्रेसर मशीन से निकाल रही थी। अचानक उसका दुपट्टा मशीन के घूमते हिस्से में फंस गया और वह उसमें खिंच गई। हादसे में मनीषा के गले और सिर पर गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद मजदूरों ने तुरंत मशीन बंद कर उसकी जान बचाई।
सूचना मिलते ही परिजनों ने एम्बुलेंस को बुलाया। घायल किशोरी को पहले परतापुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल, मनीषा का इलाज एमजी अस्पताल में चल रहा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि थ्रेसर मशीन पर काम करते समय श्रमिकों को ढीले कपड़े, दुपट्टे या कड़े जैसे वस्त्र न पहनने चाहिए। थोड़ी-सी असावधानी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। खेतों में मशीनों के पास सतर्कता और सुरक्षा नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *