LOADING

Type to search

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने नंदलाल मीणा को दी श्रद्धांजलि

Local

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने नंदलाल मीणा को दी श्रद्धांजलि

Share

कहा- जनसेवा के प्रति उनका समर्पण अविस्मरणीय रहेगा
प्रतापगढ़, 15 अक्टूबर (पंजाब केसरी):
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी बुधवार को अम्मा माता का खेड़ा पहुंचीं, जहां उन्होंने राजस्व मंत्री हेमंत मीणा के पिता, पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय नंदलाल मीणा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
दीया कुमारी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।डिप्टी सीएम ने कहा कि स्वर्गीय नंदलाल मीणा एक कर्मयोगी और जनसेवी नेता थे, जिन्होंने जीवनभर जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी। उनका सरल और स्नेही व्यक्तित्व हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *