LOADING

Type to search

जोधपुर-जैसलमेर हादसे पर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने संवेदना व्यक्त की

Local

जोधपुर-जैसलमेर हादसे पर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने संवेदना व्यक्त की

Share


उदयपुर, 15 अक्टूबर: जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहरी संवेदना व्यक्त की। उदयपुर में पर्यटन मंत्रियों की कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति सरकार की पूरी सहानुभूति है।
शेखावत ने बताया कि राज्य सरकार पूरी तरह संवेदनशील है और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों और अपने घर लौटें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि गलती किसकी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक परिजन को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *