LOADING

Type to search

वन स्टेट, वन ग्लोबल डेस्टिनेशन पर रोडमैप तैयार

Local

वन स्टेट, वन ग्लोबल डेस्टिनेशन पर रोडमैप तैयार

Share

पर्यटन टाउनशिप विकसित करने को केंद्र देगा बजट
उदयपुर, 15 अक्टूबर:
लेकसिटी उदयपुर में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय पर्यटन कांफ्रेंस में देशभर के पर्यटन मंत्रियों ने ‘वन स्टेट, वन ग्लोबल डेस्टिनेशन’ के तहत पर्यटन विकास का रोडमैप तैयार किया। केंद्रीय पर्यटन सचिव वी. विद्यावती और अतिरिक्त सचिव सुमन बिल्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन पर विस्तृत चर्चा हुई। जिन राज्यों द्वारा इस थीम पर प्रोजेक्ट तैयार किए जाएंगे, उन्हें केंद्र की ओर से बजट सहायता दी जाएगी। पर्यटन मंत्रालय टूरिज्म टाउनशिप विकसित करने के लिए भी राज्यों को प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में मिले फीडबैक के आधार पर मंत्रालय देश में पर्यटन सुविधाओं को वैश्विक मानकों तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करेगा।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *